फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Becoming self-reliant and becoming an inspiration for others

Shamli News: खुद आत्मनिर्भर होकर दूसरे के लिए बन रहीं प्रेरणा

Fri, 06 Feb 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Becoming self-reliant and becoming an inspiration for others
स्वयं सहायता समूह की महिला ममता.
शामली। घर के आंगन में चूल्हा चौका करने वाली महिलाएं आज स्वावलंबन की राह पर अग्रसर है। महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल स्वरोजगार से जुड़ रही है बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी जगा है। समूह से जुड़ी महिलाएं खुद आत्मनिर्भर होने के साथ दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
विज्ञापन

मेहनत और लगन की बदौलत महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाएं समूह से लोन लेकर स्वरोजगार का अलग-अलग व्यवस्था करने में जुटी है। गांव तलवा माजरा में प्रतिभा और शकुंतला ने लड्डू के डिब्बे तैयार करते हुए परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं। गांव खानपुर की महिला ममता ने गांव में ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ते हुए लोन लेकर चक्की लगाई। आज उनकी चक्की पर तैयार होने वाले मसाले क्षेत्र में खूब पसंद किए जा रहे हैं। यह मसाले की पैकिंग करते हुए अलग-अलग स्थान पर उनकी सप्लाई भी करती हैं। क्षेत्र की कई अन्य महिलाएं इनके साथ जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं हैं जबकि कई को इनसे प्रेरणा भी मिल रही है। जिस कारण अब स्वयं सहायता समूह में महिला सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिला ममता.

स्वयं सहायता समूह की महिला ममता.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed