फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be soft-spoken with the victimized women

पीड़ित महिलाओं के साथ करें मृदुभाषी व्यवहार

Mon, 19 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Be soft-spoken with the victimized women
शामली। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क और आगंतुक कक्ष बनाए जाएंगे। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में महिला हेल्प डेस्क और आगंतुक कक्ष में कार्य संस्कृति और व्यवहार को लेकर जिले के थानों में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और मिशन शक्ति नोडल अधिकारी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी ने महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान कर्तव्य, व्यवहार कार्य और उनके द्वारा किए जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। समाजसेवी रितु जैन ने कहा कि कि थाने आने वाले शिकायतकर्ता पीड़ित महिला और बच्चों के साथ संयमित मृदुभाषी और संवेदनशील होकर व्यवहार करें। एसपी ने कहा कि हर परिस्थिति में शिकायतकर्ता को तसल्ली देकर उनकी शिकायत को सुने। शिकायतकर्ता को स्टेशनरी उपलब्ध कराकर उसकी भाषा में शिकायत दर्ज कराए और संबंधित कर्मचारी, उप निरीक्षक और थाना प्रभारी को अवगत कराएं। शिकायतों और कार्रवाई का डाटा डिजिटाइज फार्म में रखा जाएगा। तीन शिफ्ट में दो महिला कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed