फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be serious in unpaid bills recovery

बकाया बिल वसूली में गंभीरता बरतें

Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Be serious in unpaid bills recovery
लाइट - फोटो : अमर उजाला
शामली। पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में ज्यादा से ज्यादा नलकूप कनेक्शन धारकों से बकाया बिल जमा कराए जाएं। 
विज्ञापन


   बिल जमा कराने में यदि कैश की किल्लत होती है, तो बैंक से विड्राल फार्म लेकर आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट) के जरिये सीधे खाते में भुगतान ट्रांसफर कराया जाए। शुक्रवार को प्रबंध निदेशक अभिषेक प्रकाश शामली में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में विद्युत अधिकारियों की मीटिंग लेने पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रबंध निदेशक ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना नलकूप कनेक्शन धारकों के लिए लागू की गई है। इसके तहत 100 प्रतिशत सरचार्ज पर छूट दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 2500 रुपये जमा करके 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा, यह रकम बकाया बिल भुगतान में समायोजित कर ली जाएगी। कहा कि यदि किसान के पास कैश नहीं है, तो ऐसे किसानों के खातों से आरटीजीएस के जरिए भुगतान लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि जर्जर विद्युत लाइनों और किसानों की अन्य समस्याओं के बारे में विचार किया जाएगा। बिल भुगतान के दौरान किसानों की समस्याएं भी दर्ज की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जल्दी ही शामली जनपद में जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाने और ट्रांसफार्मरों की विद्युत क्षमता बढ़ाने के संबंध पैकेज दिया जाएगा, जिससे काफी समस्याएं दूर हो जाएंगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी ज्यादा है तथा बकाया वसूली कम है, वहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। निदेशक तकनीक अनिल कुमार मित्तल, मुख्य अभियंता सहारनपुर आईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता एके सिंह, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी आैर जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed