फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be careful if someone asks for money on WhatsApp

Shamli News: व्हाट्सएप पर कोई पैसे मांगे तो हो जाएं सावधान

Thu, 02 Feb 2023 04:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
Be careful if someone asks for money on WhatsApp
- आपके परिचित का फोटो प्रोफाइल पर लगाकर कुछ लोग कर रहे ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली, जलालाबाद। किसी परिचित के प्रोफाइल पर लगे फोटो वाले नंबर से कोई आपसे पैसे की डिमांड करता है तो सावधान हो जाइए। कई ठग इसी तरह से लोगों से पैसे ठगने का काम कर रहे हैं। इस तरह के कई मामले प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठग आए दिन लोगों से ठगी करने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। अब तक ठग फेसबुक हैक कर उनके परिचितों से पैसे ठगने का काम करते थे, लेकिन इस ठगी के बारे में अब लोग जागरूक हो चुके हैं तो ठगों ने पैसे ऐंठने का नया तरीका खोज निकाला है। ठग किसी भी व्यक्ति का व्हाट्सएप हैक कर उस व्यक्ति के सभी परिचितों का नंबर निकाल लेते हैं। फिर किसी नंबर की व्हाट्सएप प्रोफाइल पर उस व्यक्ति का फोटो लगाते हैं। इसके बाद वह उक्त व्यक्ति के परिचितों को मैसेज के माध्यम से संपर्क करते हैं। संपर्क करने के बाद वह परिचित व्यक्ति को अपनी कोई मजबूर या इमरजेंसी बताकर पैसे की मांग लोगों से ठगी करते हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला क्षेत्र के गांव दखोड़ी जमालपुर का है। भाजपा नेता व कोऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक सोमबीर सिंह का फोटो प्रोफाइल पर लगाकर कोई व्यक्ति उनके परिचितों से पैसे की मांग कर रहा है। कुछ लोग इस तरह से ठगी का शिकार भी हुए हैं। मामले का पता चलने के बाद ठाकुर सोमबीर सिंह ने थाने में शिकायत देकर करवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि ठगी करने वाला नंबर तमिलनाडु का है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed