फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   be atert on security

सुरक्षा इंतजामों में नहीं रहनी चाहिए ढील ः डीआईजी

Sat, 16 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 16 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
be atert on security
शामली पुलिस लाइन में निरीक्षण करते डीआईजी जेके शाही। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  सहारनपुर रेंज के डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कांवड़ यात्रा सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा इंतजाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को डीआईजी जेके शाही शामली पुलिस लाइन पहुंचे। वहां डीएम और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शामली जिले को एक सीओ अतिरिक्त तैनात किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन रहेगा तथा कांवड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांवड़ियों द्वारा डीजे बजाने और त्रिशूल साथ लेकर चलने या प्रतिबंध का निर्णय स्थानीय पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


हरिद्वार से हरियाणा और दिल्ली जाने वाले कांवड़िये सबसे ज्यादा संख्या में मुजफ्फरनगर से शामली के रास्ते होकर गुजरते हैं। लिहाजा यहां सुरक्षा के इंतजाम मजबूत रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।  पुलिस अधिकारियों से कांवड़ यात्रा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के संबंध में भी चर्चा की गई तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी में किसी भी तरह से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कांवड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से भी निरीक्षण कराया जाए। साथ ही जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed