फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BDO Kandhla released helpline number as soon as he took charge

Shamli News: कार्यभार संभालते ही बीडीओ कांधला ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
BDO Kandhla released helpline number as soon as he took charge
शामली। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने खंड विकास अधिकारी कांधला के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालते ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
विज्ञापन

प्रभारी खंड विकास अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि लोग घर बैठे ही अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए बीडीओ हेल्पलाइन नंबर 8791491011 जारी किया गया है। यह एक व्हाट्सएप नंबर है। इस पर किसी भी समस्या के समाधान के लिए या किसी योजना के विषय में विस्तार से जानकारी के लिए मैसेज करना होगा, उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया बहुत से लाभार्थी बुजुर्ग और दिव्यांग हैं और कार्यालय आने में असमर्थ हैं। इनके लिए यह सुविधा बहुत ही लाभकारी होगी। इसके अलावा इस व्हाट्सएप नंबर पर अन्य कोई भी व्यक्ति पेंशन, केवाईसी, आवास, शौचालय, राशन, छात्रवृत्ति, दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग सहायक उपकरण, दिव्यांग बस, रेल पास, कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप, सामूहिक विवाह आदि योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed