{"_id":"cc7eb8a980f040495c894c4b78028d8d","slug":"bdhupura-remain-in-awe-of-chudahl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधुपुरा में चुडै़ल का खौफ बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधुपुरा में चुडै़ल का खौफ बरकरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 13 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव बधुपुरा में चुडै़ल का खौफ शनिवार को भी बरकरार रहा। गांव में जगह जगह लोग इकट्ठा होकर अनजाने खौफ से निपटने की रणनीति बना रहे हैं, तो मौलवी की मद्द भी ली जा रही है। वहीं, शनिवार को दो महिलाओं की चोटी कटने और कपड़े कटने की घटना हुई, इस कारण ग्रामीणों के दिमाग से चुडै़ल का खौफ निकलने का नाम नहीं ले रहा है।
शनिवार को दोपहर के समय गांव बधुपुरा की महिला फीको (65) का शूट एकाएक कट गया। फीको ने बताया चार दिन से वह जो भी कपड़े पहनती है, उसी पर कट लग जाता है। उनके पास ही एक महिला सजीला पर झपटा लगा, इस कारण वह काफी देर बेहोश रही और चिल्लाती रही।
इसके अलावा एक और महिला की चोटी कटने की घटना हुई। ग्राम प्रधान मोहम्मद इरशाद, खुर्शीद, सलीम, बारिक, हनीफ, शाहिद, असगर, राशिद ने कहा कुछ घटनाएं रात के अंधेरे, तो कुछ दिन में हुई। दिन में हुई घटनाएं ही लोगों में ज्यादा दहशत पैदा कर रही हैं, क्योंकि अंधविश्वास माना जाए, तो दिन में सभी के सामने ऐसी घटना नहीं हो सकती।
विज्ञापन
बधुपुरा के ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पसरी दहशत को खत्म करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को कांधला निवासी मौलाना के पास जाकर दुआ कराई। वहीं गांव में अन्य स्थानों से आलिम बुलाए हैं, जो दुआ करा रहे हैं। इसके अलावा गरीबों में खाने का वितरण कराया जा रहा है।
एसपी और डीएम से करेंगे मुलाकात
ग्राम प्रधान इरशाद ने बताया घबराहट के कारण जो लोग अपने मकान बंद करके बाहर गए हैं, उन्हें समझाया जा रहा है गांव में लौट आएं। वहीं, इस मामले में वह डीएम और एसपी से भी मुलाकात करेंगे, क्योंकि लोगों का यह भी मानना है कि कोई शरारती तत्व हरकतें कर रहा है।