फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Barriers of Budhana Road and Dhimanpura gate damaged, jammed

शहर के दोनों रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, जाम की स्थिति बनी रही

Sun, 02 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Barriers of Budhana Road and Dhimanpura gate damaged, jammed
शामली में बुढ़ाना फाटक पर छोटा बैरियर लगाकर रोके गए वाहन। - फोटो : SHAMLI
बुढ़ाना रोड और धीमानपुरा फाटक के बैरियर क्षतिग्रस्त, जाम लगा
विज्ञापन

शामली। शहर में धीमानपुरा और बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर टूट जाने से वाहनों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन शहर के दो फाटकों पर जाम की स्थिति बनी रही।

शनिवार को सुबह तीन बजे शहर का धीमानपुरा रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से साढ़े तीन घंटे तक आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे सिग्नल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को लगाकर क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत कार्य कराया। शहर के बुढ़ाना रोड का रेलवे फाटक शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से अस्थाई रूप से बैरियर को लगाया गया। फाटक पर क्षतिग्रस्त बैरियर डालकर आने जाने वाले वाहनों को निकाला गया। सेक्शन इंजीनियर एके पांडे ने बताया कि शहर के बुढ़ाना रोड और धीमानपुरा रेलवे फाटक के बैरियर क्षतिग्रस्त हुए हैं। दोनों क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत कराई। संवाद

ामली में रोडवेज बस द्वारा तोड़ा गया बुढ़ाना रेलवे फाटक का बैरियर।

ामली में रोडवेज बस द्वारा तोड़ा गया बुढ़ाना रेलवे फाटक का बैरियर।- फोटो : SHAMLI

शामली में  बुढ़ाना रेलवे फाटक  के  बैरियर  को ठीक करते रेलवे कर्मचारी।

शामली में बुढ़ाना रेलवे फाटक के बैरियर को ठीक करते रेलवे कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed