{"_id":"640f63feaf37a43cc50f1734","slug":"baratis-clashed-with-each-other-during-the-wedding-ceremony-stone-pelting-shamli-news-c-26-1-smrt1056-429-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शादी समारोह के दौरान बराती आपस में भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शादी समारोह के दौरान बराती आपस में भिड़े, पथराव
विज्ञापन
- घरेलू सामान गाड़ी में रखने के दौरान हुई मारपीट, महिला समेत तीन घायल, एक रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। शादी समारोह में विदाई के समय बराती पक्ष के लोगों में घरेलू सामान को गाड़ी में रखने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद उनमें जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार को नगर के पानीपत रोड मोहल्ला गुलशन नगर में शरीफ की बेटी की बरात कांधला कस्बे की जन्नत कॉलोनी निवासी दूल्हा जुनैद लेकर पहुंचा। निकाह के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे दुल्हन की विदाई के समय दूल्हा पक्ष के लोगों को दिया गया सामान उठवाया जा रहा था। गाड़ी में सामान रखने के दौरान दूल्हे के मामा इमरान निवासी आर्यपुरी और उसके चाचा के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसे लेकर बरात में आए लोगों में लात-घूंसों से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव होने लगा।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए इमरान के परिवार के रोजुद्दीन, जियाउल हसन उर्फ जुला और इमराना निवासी आर्यपुरी कैराना को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से रोजुद्दीन को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर दूल्हा-दुल्हन के साथ बरात लेकर वापस लौट गया। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुर्गी फार्म की गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की
कैराना। सोमवार को गांव मामौर निवासी मुंतजिम, हाशिम व नसीम आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उनके गांव के यमुना तटबंध पर जाने वाले रास्ते पर एक मुर्गी फार्म है। जहां से हर समय दुर्गंध आती है। मक्खी व मच्छरों का प्रकोप रहता है। जिस कारण खेतों पर जाने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। एसडीएम से मुर्गी फार्म के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद