{"_id":"583738e34f1c1b462413cd93","slug":"baration-ki-gadian-bhidin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की दो गाड़ियां आपस में भिड़ीं, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की दो गाड़ियां आपस में भिड़ीं, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में अलग-अलग शादी समारोह से लौट रहे बारातियों में कहासनी हो गई। जिसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में चेेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
बुधवार की रात दो गाड़ियों में सवार करीब छह लोग अलग-अलग बारात में शामिल में होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह शामली के बाहर मेरठ रोड पर पहुंचे तो दोनों गाड़ियों में आपस में साइड लग गई। इस बात को लेकर दोनों गाड़ियों से सभी लोग बाहर आ गए और आपस में झगड़ने लगे।
राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को पकड़कर कोतवाली में ले आई। जहां पर सभी में तू-तू मै-मै होती रही।
विज्ञापन
शराब पीने की आशंका पर पुलिस ने सभी का अस्पताल में मेडिकल कराया, मेडिकल में ऐसा कुछ नहीं आया। हालांकि बाद में सभी को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। उधर इन लोगों में से एक युवक अपने आप को स्टाफ का हवाला देकर खुद को सीओ का रिश्तेदार बताता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।