फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Banks are putting an eclipse on dreams of becoming an entrepreneur.

Shamli News: उद्यमी बनने के सपनों पर बैंक लगा रहे ग्रहण

Tue, 20 Jan 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 20 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Banks are putting an eclipse on dreams of becoming an entrepreneur.
शामली। बैंकों की लापरवाही और धीमी रफ्तार के चलते मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। पिछले करीब एक साल में जिले में 1700 के सापेक्ष सिर्फ 566 को ही योजना का लाभ मिल सका है। युवाओं और उद्यमियों का आरोप है कि बैंक अधिकारी लगातार आवेदन निरस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण चार साल तक बिना ब्याज दिए जाने का प्रावधान किया गया है। शासन से शामली जिले में योजना के अंतर्गत 1700 उद्यमियों को ऋण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। योजना में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की ओर से स्वीकृत किए गए 1500 आवेदकों के फॉर्म स्वीकृत कर बैंकों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार के मुताबिक बैंकों द्वारा कई आवेदनों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। युवा उद्यमी उद्योग लगाने के लिए अब भी बैंकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह चक्कर काट रहे युवा
टिटौली गांव के रहने वाले दुकानदार साजिद ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत एक अगस्त को आवेदन किया था, मगर उनका आवेदन बैंक से निरस्त कर दिया गया। अब वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
झिंझाना के मोहल्ला तलाही निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि कपड़े की दुकान के लिए ऋण चाहिए था एक अगस्त को योजना के तहत आवेदन किया था, मगर उन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं दिया गया।
झिंझाना के शाहीघासी दरवाजा निवासी मो. सुहेल खान का कहना है कि बैंकों की लापरवाही के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब वह दोबारा आवेदन करेंगे।

उपायुक्त ने एलडीएम को बैंक अधिकारियों के खिलाफ लिखा था पत्र
करीब तीन माह पूर्व डीएम अरविंद चौहान के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त की ओर से एलडीएम को पत्र लिखा गया था, जिसमें बैंकों द्वारा ऋण देने में हीलाहवाली बरतने का उल्लेख किया गया है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बैंकों की लापरवाही के कारण आवेदकों के लोन स्वीकृत न होने की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए थे।

सिर्फ चक्कर कटवाए जा रहे
लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल और व्यापारी घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि बैंकों की मनमानी के कारण युवा उद्यमियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी और उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी।

सीएम उद्यमी योजना के तहत बैंकों द्वारा हीलाहवाली का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की लापरवाही की जा रही है तो जांच कराई जाएगी। युवाओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

अनिल कुमार, एलडीएम
प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए। बैंक और उद्योग केंद्र के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा। युवाओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed