फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bankon mein taale sadak par grahak

बैंकों में ताले, सड़क पर ग्राहक

Sat, 04 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
bankon mein taale sadak par grahak
शामली के स्टेट बैंक के एटीएम पर लगी लाइन और बैंक के बाहर लगा नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली। विधानसभा चुनाव में बैंककर्मियों की मतदान कार्मिकों के रूप में ड्यूटी लगने के कारण अधिकांश बैंकों में ताले लटक गए हैं।    इसके चलते बैंकों में पहुंचने वाले ग्राहक मजबूरी में सड़कों पर एटीएम ढूंढते फिर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में 110 बैंको की शाखाओं से 500 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 11 फरवरी को     संपन्न होगा। शनिवार को कलक्ट्रेट में माइक्रो-ओब्जर्वर, पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण होने के कारण जिले   के स्टेट बैक आफ इंडिया,    इंडियन बैंक, ओरियंटल बैक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैक समेत ज्यादातर बैंकों में ताले लटके रहे। बैंकों की ओर से सुबह इस बारे में नोटिस बोर्ड लगाया गया तो ग्राहक दंग रह गए।
विज्ञापन


पूरे दिन बैंकों से राशि जमा   करने एवं निकालने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना   पड़ा। बैंकों के बंद होने से वर्मा मार्किट, सदाराम मार्किट एक्सिस बैक, इंडियन ओवरसीज, स्टेट बैक  आफ इंडिया के एटीएम में पैसा निकालने के लिए  सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। इससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लीड बैंक के जिला अग्रणी  प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जिले के ज्यादातर बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से लेकर आगामी शुक्रवार तक  बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि वीवीइंटर कालेज में मतदान कार्मिकों का शनिवार, रविवार और सोमवार को मतदान के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed