फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bankon mein katar mein hi ho raha khana peena

बैंक की लाइन में ही हो रहा खाना-नाश्ता

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
bankon mein katar mein hi ho raha khana peena
कैराना स्टेट बैंक के बहार सुबह पांच बजे से बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के कैराना में बैंक से कैश लेने और जमा करने के लिए लोगों का पूरा दिन लाइन में ही कट रहा है। बिस्तर लेकर सुबह चार बजे से ही लाइन में लगना और लाइन में ही नाश्ता और खाना खाया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, बैंकों के दस बजे खुलने और चार बजे से पहले ही बंद हो जाने से लोग परेशान हैं।  नोट बंदी के कारण हालात यहां तक बदतर हो चले हैं कि नोट बदलने के लिए पुरुषों के अलावा महिलाएं भी गोद में बच्चों को लेकर सुबह चार बजे से ही बैंकों के बाहर लाइन में लग जाती हैं। बाद में सुबह सात बजे परिजन लाइन में लगे लोगों के लिए घर से चाय नाश्ता लेकर आते हैं और बैंकों के बाहर ही लोग लाइन में बैठ कर चाय नाश्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी सुबह पांच बजे जब बैंकों के पास जाकर देखा तो वहां पहले से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं।  आईसीआईसीआई बैंक के बाहर लाइन में एक वृद्ध महिला बैठी चाय बिस्किट खा रही थी। महिला ने बताया कि घर में खर्च के लिए पैसे नहीं थे। जिस कारण वह सुबह 4:30 से लाइन में आकर बैठ गई। यही हाल अन्य बैंकों के बाहर भी नजर आया। जबकि सभी बैंक 10 से सांय 4 बजे तक ही खुल रहे हैं। जैसे जैसे दिन निकलता है तो बैंकों के बाहर भीड़ बढ़ती चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed