फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bankon mein cash milne ki dar ghatne se pareshani

बैंकों में कैश मिलने की दर घटने से और बढ़ी परेशानी

Fri, 09 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
bankon mein cash milne ki dar ghatne se pareshani
कैश के लिए लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली में नोटबंदी के चलते एक महीने बाद भी शहर के बैंकों पर भीड़ कम नहीं हो पा रही है। सुबह आंख खुलते ही महिला व पुरुष सब काम छोड़कर बस बैंक की लाइन में खडे़ मिलते हैं। वहीं बैंकों में कैश की किल्लत के चलते सभी बैंकों में कैश की राशि में भी कमी कर दी गई है। जिससे लोगों की ओर ज्यादा परेशानी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी सभी बैंकों पर सुबह से ही लाइन लग गई। जिसके बाद बैंक खुलते ही हंगामा शुरू हो गया। जिसमें शहर के एसबीआई, पीएनबी, इंडियन व इलाहाबाद बैंक के अलावा भी बैंकों पर काफी भीड़ रही। एक महीने के बाद भी बैंकों पर भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन किसी न किसी बैंक पर हंगामा व जाम की स्थिति बन जाती है। जिसके चलते नोटबंदी के चलते अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। घर का सारा काम छोड़कर बस सुबह ही लाइन में लग जाते है जिसके बाद भी कब नो कैश का नोटिस लग जाए   इसका पता नहीं लगता। वहीं कुछ बैंकों केे बाहर तो इतनी ज्यादा भीड़ रहती है कि सुबह 11 बजे लाइन में लगने के बाद भी चार बजे तक ग्राहक का नंबर नहीं आ पाता। जिसके बाद वह मायूस होकर घर को ही लौटना पड़ता है। 
विज्ञापन


वहीं हर दिन बैंकों में अलग अलग धनराशि में बदलाव किया जा रहा। जिसके कारण लोगों की और परेशानी बढ़ती जा रही। जिसमें एसबीआई पहले 24 हजार दे रहा था। जबकि दो दिन से कैश की किल्लत होने के बाद अब केवल 10 हजार ही दे पा रहा है। इलाहाबाद बैंक  में 10 हजार की राशि दी जा रही थी लेकिन बृहस्पतिवार को केवल 4 हजार ही रुपये में संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही पीएनबी में केवल 2 हजार की राशि से ही लोगों को संतोष करना पड़ रहा है। जिसके चलते सुबह से लाइन में लगने के बाद भी काम चलाऊ कैश भी नहीं मिल पा रहा है। बैंक में कैश खत्म हो जाता तो किसी में पूरा दिन खड़ा होने के बाद भी नंबर नही आ पाता। बृहस्पतिवार को इंडियन बैंक में अंदर जाने को लेकर गार्ड के साथ हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी बैंक खेड़ीकरमू में भी कैश समाप्त होने के बाद लोगों ने हंगामा कर जाम लगाना चाहा लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर घर भेजा। वही शहर के इलाहाबाद बैंक पर भी दोपहर के बाद कैश समाप्त हो जाने के बाद लाइन में लगे लोग मायूस होकर वापस जाना पडा। एसबीआई बैंक में सुबह से लाइन में लगने के बाद भी चार बजे के लाइन में बचे लोगों ने गेट पर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने कल आने के लिए बोलकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed