फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bankon ki chhuti, atm se rahat nahin

बैंकों की छुट्टी, एटीएम से राहत नहीं

Sun, 11 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
bankon ki chhuti, atm se rahat nahin
शामली एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बैंकों की छुट्टी के चलते शहर के एटीएम दूसरे दिन भी लोगों को राहत नहीं दे पाए। लोग एटीएम कार्ड लेकर सुबह से ही एटीएम पर दौड़ते नजर आए, लेकिन फिर भी उन्हें कैश नहीं मिल सका। वहीं शहर के एचडीएफसी एटीएम पर लोग सुबह से ही मशीन में कैश डलने का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

 

रविवार को भी सभी एटीएम बंद ही पाए गए। दूसरे दिन कैश की किल्लत से परेशान लोग कार्ड लेकर एटीएम पर सुबह से ही दौड़ते मिले। सोमवार को भी बैंकों की छुट्टी होने के कारण लोग बेहद परेशान दिखे। शहर के एसबीआई, ओरियंटल, एक्सिस, यूनाइटेड, पीएनबी, आंध्रा, आईसीआईसीआई, इंडियन बैंक के एटीएम बंद ही मिले। एचडीएफसी बैंक का एटीएम खुला होने से लोग सुबह आठ बजे से ही एटीएम के बाहर लोगों की लाइन लग गई। बैंक के गार्ड ने दो बजे बजे के बाद कैश डालने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

एटीएम के बाहर खडे़ सचिन पंजोखरा ने बताया कि उसका बच्चा शहर के देवेंद्र मलिक के यहां तीन दिन से भर्ती है। कैश के लिए वह शनिवार को भी एटीएम पर लाइन में लगा था। लेकिन नंबर नहीं आ सका। वहीं रविवार सुबह सात बजे से ही कैश डलने का इंतजार कर रहा हूं। कपिल ने बताया कि कई दिन से पशुओं के लिए खल नही, वहीं दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। जिसके लिए दो एटीएम लेकर सुबह से कैश डलने के इंतजार में खड़ा हूं। अगर चार हजार निकल जाए तो काम चल जाएगा। सोमवार को भी बैंक की छुट्टी है, जिसके चलते परेशानी हो रही है। एटीएम के बाहर गौरव, संजय, कपिल, इमरान, दीपक, राज चौहान, ऋषिपाल, जावेद, कपिल भी सुबह से ही परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed