फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bank issued loan after four years of farmer's death

किसान की मौत के चार साल बाद बैंक ने जारी किया ऋण

Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bank issued loan after four years of farmer's death
तहसील से आरसी निकलने के बाद मृतक के पुत्र ने लीड बैंक मैनेजर से शिकायत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। किसान की मौत के चार साल बाद एक बैंक ने उसकी भूमि गिरवी रखकर उसके नाम से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज दे दिया। इसकी किस्त नहीं चुकाने पर तहसील ने किसान के नाम पर आरसी भेज दी। इस पर मृतक के पुत्र ने लीड बैंक मैनेजर शामली से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

गांव गोगवान निवासी जसवंत ने लीड बैंक मैनेजर को भेजी शिकायत में अवगत कराया कि उसके पिता जुल्फी की छह जून 2014 को मौत हो गई थी। उनका मृत्यु प्रमाण-पत्र उसके पास है। उसके पिता जुल्फी खसरा नंबर 572 में कृषि भूमि में सह खातेदार थे। उसके पिता के हिस्से की करीब एक बीघा भूमि थी। पिता की मृत्यु के 15 दिन बाद वारिस खतौनी में उसका नाम दर्ज हो गया था। कुछ दिन पहले उसे तहसील से आरसी प्राप्त हुई। जिससे पता चला कि 24 अप्रैल 2018 में भूरा गांव स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से उसके पिता की एक बीघा भूमि गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये को लोन जारी कर दिया गया था। हालांकि उसके पिता की मौत इससे चार साल पहले हो चुकी थी। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed