फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Banjara community, said boycott warning

बंजारा समाज ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 26 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Banjara community, said boycott warning
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। बंजारा समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं और राजनीति में नजर अंदाज करने पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बजारा समाज के लोगों ने आने वाले 2017 का बहिष्कार  कर दिया। 
विज्ञापन


चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव में बंजारा समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूरण सिंह टोडा और संचालन अमित नायक कुवाना ने किया। पंचायत में कहा गया कि बंजारा समाज जिला शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हजारों की संख्या में हैं, उत्तर प्रदेश में उनकी संख्या पचास लाख से अधिक है, लेकिन उनका वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत में फैसला लिया गया कि जो पार्टी बंजारा समाज को राजनैतिक भागीदारी देगी उसी को वोट और सम्मान दिया जाएगा। अगर कोई 2017 विधान सभा चुनाव से पहले उन्हें राजनैतिक भागीदारी नहीं दी गई तो बंजारा समाज चुनाव का बहिष्कार करेगा। आयोजन में आए पिंका नायक पांथूपुरा, राहुल नायक सहारनपुर, संदीप नायक मुजफ्फरनगर, संजीव नायक और सतनाम नायक कासमपुर, अमित नायक बवाना, अर्जुन नायक टोडा, लीलू नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed