{"_id":"58a9e3fa4f1c1bac12d85467","slug":"banat-mein-yuvak-ki-ghar-se-bulakar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनत में युवक की घर से बुलाकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनत में युवक की घर से बुलाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बनत निवासी युवक को कस्बे के दो युवक अपने साथ गन्ना तौलाई के लिए ले गए थे, अगले दिन सुबह उसका शव घेर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां की ओर से गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बनत के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विकास पुत्र बाबूराम का शव रविवार को उसके घेर में पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। मामले की सूचना थाना आदर्श मंडी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी साहब सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस के सामने मृतक की मां संतोष ने बताया कि उसके पुत्र को गांव निवासी विकास और वीर शनिवार शाम अपने साथ ले गए थे। पूरी रात विकास नहीं लौटा।
सुबह जब वह अपने घेर में पहुंची तो विकास का शव पड़ा मिला। पुलिस ने संतोष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में विकास और वीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवी उमरा कौर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई हैं। जिसके बाद आदर्श मंडी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की, हालांकि वहां कुछ नहीं मिला है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।