{"_id":"5f1b2ad28ebc3e9ff366d7ba","slug":"ban-on-entry-of-vegetable-and-fruit-in-the-village-shamli-news-mrt492898278","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी-फल वालों के गांव में प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी-फल वालों के गांव में प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
बाबरी। गांवों तक पहुंची कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गांव हिरनवाड़ा की ग्राम प्रधान ने बाहरी सब्जी एवं फल विक्रेताओं के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है। गांव के मंदिर-मस्जिद से ऐलान करा दिया गया कि बाहर का कोई सब्जी, फल विक्रेता गांव में आया तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।
हिरनवाड़ा गांव ग्राम प्रधान स्नेहलता ने बृहस्पतिवार की शाम गांव के मंदिर और मस्जिद में ऐलान करा दिया है कि गांव से बाहर का कोई भी रेहड़ी, ठेली सब्जी वाला नहीं घुसेगा। यदि कोई आता है तो उससे 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। गांव प्रधान पति ठाकुर आदित्य ने बताया कि बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा, करौदा, थानाभवन, हिंड, हरड़, मादलपुर, कैल शिकारपुर आदि में कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। अब कोरोना शहर से गांव की और बढ़ रहा है। कई सब्जी आढ़ती भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते बाहरी सब्जी बेचने वालों पर रोक लगाई है। ये लोग मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसके कारण संक्रमण का खतरा रहता है। ग्राम प्रधान स्नेहलता का कहना है कि गांव में सब्जियों की 4-5 दुकानें गांववासियों की ही हैं। उन्हें मास्क एवं सैनिटाइजर के प्रयोग के कहा गया है। ये लोग कोरोना से बचाव के उपाय अपनाते हैं। इन्हीं से सब्जियों की आपूर्ति हो जाएगी।
-------
बोले ग्रामीण....
गांव निवासी मास्टर विनोद कुमार ने बाहरी व्यक्तियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने को सही बताया है। उनका कहना है कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक है।
विज्ञापन
------
गांव निवासी डा. विक्रम सिंह का कहना है कि आढ़तियों सहित दुकानदार भी संक्रमित पाए गए हैं। गांव में दुकान से ही सब्जियां खरीदी जाएंगी। इससे कोरोना से बचाव होगा।
--------
गौतम ठाकुर का कहना है कि अधिकांश ग्रामीण नजदीकी कस्बे से हर रोज फल-सब्जियां ले आते हैं व गांव में भी व्यवस्था है। बाहरी लोगों पर प्रतिबंध महामारी से बचाव के लिए सही निर्णय है।