फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bam-bomb shouted in pagoda

शिवालयों में गूंजा बोल बम-बम का जयघोष

Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bam-bomb shouted in pagoda
शामली/बाबरी/झिंझाना। शिवरात्रि का संयोग बनते ही शुक्रवार सुबह शिवालयों में बोल बम बम, हर-हर महादेव, ओम नम शिवाय का जयघोष गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की। देशी घी का दीपक प्रज्वलित करके घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचना शुरू हो गए थे। शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। शहर के श्रीहनुमान धाम, शिवचौक, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार शिवदुर्गा मंदिर, सदाशिव मंदिर, मोहल्ला बनखंडी महादेव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसके अलावा माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, मंडी मार्शगंज मंडी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित मुुरारीवाला कुआं शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, शहर कोतवाली शिव मंदिर में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

झिंझाना कस्बे में शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुबह छह बजे से ही कस्बे के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। सबसे अधिक श्रद्धालु कस्बे से सटे मोहन जोहड़ शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित मंदिर भूमिया खेड़ा, सिद्ध पीठ पंचमुखी शिव मंदिर, थाने का शिव मंदिर, राम श्याम दुर्गा शिव मंदिर, मेन बाजार में स्थित देवी मंदिर समेत कस्बे के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। नगर पंचायत द्वारा सफाई के बाद मंदिरों के बाहर कली-चूना डलवाया गया था।

बाबरी और आसपास के गांव हिरनवाड़ा, कैड़ी, खेड़ी बैरागी, भंदौड़ा में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए लगी रही। पंवार खेड़ा गांव में स्थित स्वंभू शिवलिंग पर चार बजे से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।

शामली भाकूवाला मन्दिर में प्रशाद चढाती महिलाऐ

शामली भाकूवाला मन्दिर में प्रशाद चढाती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली भाकूवाला मन्दिर में प्रशाद चढाती महिलाऐ

शामली भाकूवाला मन्दिर में प्रशाद चढाती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed