फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Balwa overhead bridge will be operational after July 15 when the heighten line is high

Shamli News: हाइटेंशन लाइन ऊंची होने पर 15 जुलाई के बाद चालू हो जाएगा बलवा उपरिगामी सेतु

Thu, 11 May 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Balwa overhead bridge will be operational after July 15 when the heighten line is high
शामली बलवा रेलवे लाइन का निर्माणाधीन पुल
-बलवा में पश्चिमी दिशा में उपरिगामी सेतु पर पांच जून तक रखे जाएगे गर्डर
विज्ञापन

-पांच जून के बाद 28 दिन में पुल पर लिंटर व स्लैब का कार्य होगा पूरा
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फाेटो समाचार
शामली। बलवा उपरिगामी रेलवे सेतु की दूसरी साइड गर्डर रखने की अनुमति मिल गई है। पांच जून तक गर्डर रखने के बाद लिंटर डालने का कार्य शुरू होगा। जिसे 28 दिन बाद खोल दिया जाएगा। बाईपास के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन ऊंची होने पर 15 जुलाई के बाद उपरिगामी पुल से हल्के और भारी वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे जाम से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर सिंभालंका, सेहटा और शामली तहसील के बराबर से होते हुए सहारनपुर रोड पर साईं धाम के पास क्रास जंक्शन पर जुड़ रहा है। बाईपास के सेहटा, और मेरठ-करनाल हाईवे पर सिभांलका के उपरिगामी सेतु बनकर तैयार हो चुके है। बलवा रेलवे के उपरिगामी सेतु का पिछले दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। पहले रेलवे की बिजली लाइन शिफ्टिंग से पुल निर्माण की रेलवे से अनुमति न आने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। आठ नवंबर को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जंधेड़ी और 18 नवंबर को बलवा उपरिगामी रेलवे पुल निर्माण के लिए गर्डर रखने की अनुमति मिल पाई।
विज्ञापन

गत 28 मार्च तक बलवा रेलवे उपरिगामी पुल का पूर्वी दिशा का गर्डर रखने का काम पूरा हो गया था। पश्चिमी दिशा की ओर रेलवे पुल पर गर्डर रखने की रेलवे से अनुमति पांच जून तक मिल गई है। पांच जून तक बलवा रेलवे उपरिगामी पुल के लिए गर्डर रखने का कार्य पूरा हो जाएगा। पांच जून के बाद बलवा उपरिगामी पुल का स्लैब डालकर लिंटर डालने का कार्य शुरु होगा। 28 दिन के बाद लिंटर का ढूला खुलने के बाद एप्रोच रोड को तारकोल डालकर काला करने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि हाइटेंशन लाइन के ऊंचा होने पर बलवा उपरिगामी रेलवे सेतु आगामी 15 जुलाई तक बन कर तैयार हो जाएगा। 15 जुलाई के बाद बलवा उपरिगामी सेतु और शामली बाईपास पर वाहनों के आवागमन की अनुमति मिल जाएगी।
एकाउंट नंबर न दिए जाने से अटका है हाइटेंशन लाइन ऊंचा करने का कार्य

शामली। बलवा उपरिगामी सेतु व बाईपास के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन ऊंचा करने के लिए कंडेला 220 केवी बिजलीघर की ओर से एनएचएआई बागपत इकाई को 7.50 करोड़ का एस्टीमेट दिया गया था। एनएचएआई की ओर से एस्टीमेट की धनराशि स्वीकृत करके धनराशि विद्युत वितरण खंड 220 कंडेला बिजली घर को हस्तांतरित होनी है। लेकिन कंडेला 220 बिजली घर के अफसर एकाउंट नंबर नही दे रहे हैं। इस मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा ने बताया कि शामली जिले के अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह से मोबाइल पर वार्ता हुई है। अधीक्षण अभियंता ने दोनों विभाग के अफसरों की संयुक्त बैठक में मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निकाय मतगणना खत्म होने के बाद एनएचएआई और विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।


बलवा उपरिगामी रेलवे पुल चालू होने से मिलेगी शामली शहर को जाम को मुक्ति
शामली। बलवा उपरिगामी पुल चालू होने से दिल्ली- सहारनपुर, पानीपत, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर आने जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को शामली के जाम से निजात मिल जाएगी। शामली बाईपास न चालू न होने से शामली शहर के मेरठ-करनाल, दिल्ली-सहारनपुर, पानीपत-खटीमा हाईवे गुजर रहे हैं। बलवा बाईपास पूरा न होने से शहर में वाहन गुजरने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed