फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Balwa overhead bridge will be operational after Holi

Shamli News: होली के बाद चालू हो जाएगा बलवा उपरिगामी पुल

Sat, 16 Mar 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Balwa overhead bridge will be operational after Holi
शामली बलवा रेलवे पुल की काली बनी सडक
शामली। बलवा उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड को निर्माण एजेंंसी ने काला करने का काम शुरू कर दिया है। अगले 15 दिनों में बलवा उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड का कार्य पूरा हो जाएगा। एक अप्रैल के बाद बलवा बाईपास को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के बलवा बाईपास की एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा है। बलवा उपरिगामी पुल की बलवा गांव की दिशा की ओर से दोनों ओर से एप्रोच रोड पर काली परत डालने कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि बलवा बाईपास का सिंभालका गांव की ओर से बाईपास की एप्रोच रोड पर काली परत डालने और डिवाइडर का निर्माण होली के बाद पूरा हाे जाएगा। निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा बाईपास का सिंभालका गांव की ओर से बाईपास की एप्रोच रोड पर काली परत डालने और डिवाइडर का निर्माण होली के बाद पूरा हाे जाएगा। बलवा बाईपास निर्माण पूरा हो जाने के बाद एक अप्रैल से आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ- करनाल हाईवे 89 रेलवे उपरिगामी पुल निर्माण का होगा रास्ता साफ
शामली। बलवा बाईपास चालू हो जाने के बाद शहर में मेरठ- करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। क्योंकि करनाल से शहर से होकर मेरठ को जाने वाले ट्रेफिक का डायवर्जन शामली से बलवा बाईपास से सिंभालका होकर मेरठ की ओर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली चीनी मिल की सहमति पर उत्तर सेतु निगम के अफसर भूमि पैमाइश कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता तेजप्रताप गुप्ता ने बताया कि शामली चीनी मिल की प्रबंध समिति को पत्र भेजकर भूमि बेचने का प्रपोजल मांगा है। मिल के कानूनी सलाहकार से प्रपोजल दिए जाने की बाबत बात की है। मिल से प्रपोजल आने के बाद भूमि खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बाद में सेतु निगम शामली नगर पालिका और उपरिगामी की सर्विस लेन, अंडरपास की लागत का संयुक्त एस्टीमेट बनाकर शासन भेजा जाएगा। सेतु निगम और रेलवे संयुक्त रूप से टेंडर छोडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed