फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ballot papers submitted under tight security

कड़ी सुरक्षा में जमा कराई गई मतपेटियां

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ballot papers submitted under tight security
स्ट्रांग रूम के अंदर व बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, पुलिस कर्मी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान के बाद देर रात तक ब्लाक मुख्यालयों पर मतपेटियां जमा कराई गई। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद देर रात तक सभी पांचों ब्लाक मुख्यालयों पर मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैराना ब्लाक मुख्यालय पर पब्लिक इंटर कालेज में बनाए गए तीन स्ट्रांग रूम में 243 मतपेटियों को देर रात में रखा गया। स्ट्रांग रूम के बाहर मतपेटियों की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के अंदर व बाहर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि तीनों स्ट्रांग रूम के अंदर तीन सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रांग रूम के बाहर बरामदे में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा 24 घंटे मतपेटियों की सुरक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed