फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ballast thrown to fill potholes, soil became the cause of accidents

Shamli News: गड्ढे भरने को डाली रोड़ी, मिट्टी बनी हादसों की वजह

Sun, 05 Mar 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ballast thrown to fill potholes, soil became the cause of accidents
शामली। जिले की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए डाली गई रोड़ी और मिट्टी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। रोड़ी वाहन फिसलने से हादसों का कारण बन रही है। जबकि वाहन चलने से उड़ने वाली धूल सांस लेना भी मुश्किल कर रही है।
विज्ञापन

शहर के चारों ओर हाईवे और बाईपास का निर्माण चल रहा है। लेकिन शहर की सड़कों का हाल काफी खराब है। पूर्व डीएम जसजीत कौर ने विभिन्न विभागाें के अधिकारियों की बैठक में दो दिन में सड़कें गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद हरकत में आए विभागों ने गड्ढों में रोड़ी और मिट्टी तो डाल दी लेकिन तारकोल की काली परत नहीं डाली। जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- चार दिन में पांच हादसे हुए
शनिवार सुबह टपराना निवासी गुलजार और नसीम बाइक से शामली आ रहे थे। झिंझाना रोड पर सड़क पर फैली रोड़ी के कारण उनकी बाइक फिसल गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। इसके अलावा सिसौली मोड़, बुढ़ाना रोड पर पिछले चार दिन में पांच बाइक सवार सड़क पर फैली रोड़ी पर फिसलकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धूल भी बनी परेशानी की वजह

गड्ढे भरने के लिए डाली गई मिट्टी धूल के रूप में उड़ रही है। ऐसे में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा कई बार अधिकारियों से समक्ष उठ चुका है। धूल से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को है। कई बार सड़क पर उड़ती धूल की वजह से सामने से आते वाहन भी नहीं दिखाई देते हैं। इससे हादसों की आशंका बढ़ रही है।

- दुकान पर बैठना भी हुआ मुश्किल


हाईवे पर उड़ रही धूल के कारण व्यापारियों का प्रतिष्ठान पर बैठना मुश्किल हो गया है। पूरा दिन कपड़ा मुंह पर लपेटकर रहना पड़ता है। दुकानों में भी धूल भर जाती है। - अशोक




- जल्द किया जाए समाधान



सड़क से उड़ रही धूल से परिवार के लोग परेशान हैं। घरों और रसोई में भी धूल भर जाती है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराना चाहिए। - केशव
- सांस लेने में आ रही दिक्कत



धूल के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उड़ रही धूल से सांस लेने भी दिक्कत होने लगी है। मिल प्रबंधन पानी का छिड़काव कराता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर धूल उड़ने लगती है। -हरपाल शर्मा



- व्यापार पर बुरा असर



पिछले कई दिन से धूल उड़ने के कारण व्यापार ठप हो गया है। लोग दुकान पर नहीं आ रहे हैं। हमारा भी धूल के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। -राकेश



-



वर्जन-



शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed