फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Balanced diet and regular exercise prevent thyroid

विश्व थायराइड दिवस : संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम थॉयराइड से बचाव

Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet and regular exercise prevent thyroid
शामली। बदलती जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या के कारण थॉयराइड के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। साथ ही इसके लक्षण नजर आने पर जांच व उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

विश्व थॉयराइड दिवस हर वर्ष 25 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। थॉयराइड के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में इस बीमारी के हर महीने चार-पांच मरीज सामने आ रहे हैं। डॉ. समद अली ने बताया कि थायरॉइड ग्रंथि गले के निचले हिस्से में हैं। इससे बनने वाले हॉर्मोन शरीर की ऊर्जा खपत, तापमान, दिल की धड़कन और पाचन क्रिया को नियंत्रित रखने का काम करते हैं, लेकिन जब यह ग्रंथि संतुलित रूप से काम नहीं करती, तो शरीर में थकान, कमजोरी, वजन बढ़ना या वजन घटना आदि समस्याएं बनने लगतीं हैं। शुरूआत में ही इस पर ध्यान देना चाहिए। लक्षण नजर आने पर इसकी जांच व उपचार कराना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

- थायरॉइड के लक्षण :
- शरीर के वजन का बढ़ना या कम होना।
- बाल झड़ना।
- शरीर में बैचेनी होना।
- लगातार कमजोरी व थकान होना।
- चिड़चिड़ापन, चिंता या डिप्रेशन की समस्या होना।
- ज्यादा ठंड लगना या ज्यादा गर्मी लगना।
बचाव:
आयोडीन व सेलेनियम युक्त संतुलित भोजन लें।

नियमित रूप से व्यायाम करें।

तनाव रहित होकर काम करें।
लक्षण नजर आने पर जांच कराएं।
बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed