फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bakery goods sold without expiry date

बिना एक्सपाइरी डेट के बिक रहा बेकरी का सामान

Thu, 06 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bakery goods sold without expiry date
नि मैन्युफैक्चर कंपनी के नाम कैराना मैन्युफैक्चर डेट और बिना एक्सपायर डेट के बाजार में बिकने वा? - फोटो : SHAMLI
कैराना। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराने तक ही सीमित हो गया है। जहां पर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं, वहां पर साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इसके साथ ही बाजार में अद्योमानक खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। जिस पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम का कोई ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन

साफ-सफाई के साथ ही सरकार खाने-पीने की शुद्धता के लिए भारी भरकम बजट खर्च करती है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम समय-समय पर खाद्य सामग्री की जांच कराते हैं। विभागीय अधिकारी किसी मिठाई या मावे की दुकान पर जाकर एक दो नमूने लेते हैं और जांच को भेज देते हैं। कभी यह नहीं देखा जाता कि मिठाई बनने वाले स्थान पर साफ-सफाई की क्या स्थिति है। इसके अलावा बाजारों में बिना निर्माता फैक्टरी के नाम पते तथा बिना मेन्यू फैक्चर और एक्सपाइरी डेट के बेकरी के बिस्किट, फैन, रस, रंगीन कचरियां आदि बिक रही है, लेकिन उन्हें बनाने में किस-किस तरह की सामग्री मिलाई जाती है। इसकी पैकिंग पर भी इस बात का उल्लेख नहीं होता, लेकिन इस तरह के खाद्य पदार्थों की भी जांच नहीं होती, जिसके चलते ये धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर कोर्ट में वाद दायर कराया जाता है। समय समय पर खाद्य पदार्थों की जांच की जाती है। बिना निर्माता फैक्टरी के नाम, मेन्यू फैक्चर और एक्सपायर डेट के बेकरी या अन्य खाद्य सामग्री नहीं बेची जानी चाहिए। - मनोज तोमर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मेन्यू फैक्चर और एक्सपाइरी डेट के खाद्य सामग्री बेचना गलत है। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया जाएगा। इसके लिए जल्द अभियान भी चलाया जाएगा। - मणि अरोरा, एसडीएम कैराना।

बिना मैन्युफैक्चर कंपनी के नाम कैराना मैन्युफैक्चर डेट और बिना एक्सपायर डेट के बाजार में बिकने ?

बिना मैन्युफैक्चर कंपनी के नाम कैराना मैन्युफैक्चर डेट और बिना एक्सपायर डेट के बाजार में बिकने ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed