फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajrang Dal workers created ruckus

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers created ruckus
झिंझाना क्षेत्र के नया गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और प - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। क्षेत्र के नया गांव में खेत में गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ने दो गोवंश के अवशेष बरामद करते हुए हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने झिंझाना क्षेत्र में गोकशी न रोक पाने का आरोप पुलिस पर लगाया। एसएसपी सुकीर्ति माधव से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि झिंझाना क्षेत्र के नया गांव स्थित एक खेत में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मनोज खैवाल के खेत में दो गोवंश के अवशेष मिले। जिस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ कैराना जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष झिंझाना पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को शांत किया। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी सुकीर्ति माधव को भी पूरी घटना की जानकारी फोन पर दी। एसएसपी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस संबंध में खेत मालिक मनोज खैवाल ने झिंझाना थाने पर अज्ञात गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने अवशेषों को उठवाकर उन्हें दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed