बजरंग दल ने फूंका पाक सरकार का पुतला
शामली। पाक में ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हमला करने वालों के विरुद्ध बजरंग दल कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर आए। शहर में प्रदर्शनकारियों ने पाक सरकार का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को बजरंग दल के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विवेक प्रेमी के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हमला करने वालों की निंदा करते हुए पाक सरकार का पुतला फूंक दिया। संगठन के जिला संयोजक विशाल निर्वाल, नगर अध्यक्ष एनपी सिंह, नगर सहमंत्री हर्ष संगल, नगर संयोजक गौरव निर्वाल, नगर गोरक्षा प्रमुख गोविंदा सैनी, नगर सह गोरक्षा प्रमुख अर्जुन गौतम, नगर सह साप्ताहिक प्रमुख आशीष कुमार, सागर कुमार, निखिल कुमार, विनय संगल, गौरव खाटियान, आकाश जैन, विजय पांडे, सचिन वर्मा, पुनीत जैन, प्रियांशु, मुकेश सैनी, अकित, राजेश कुमार, मोनू मित्तल सोनू खोखर मौजूद रहे।