{"_id":"653c0ca40eda9491540fa084","slug":"bajaj-group-received-rs-1361-crore-for-electricity-shamli-news-c-26-1-smrt1047-11111-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बजाज समूह काे बिजली के 1361 करोड़ रुपये की धनराशि मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बजाज समूह काे बिजली के 1361 करोड़ रुपये की धनराशि मिली
Sat, 28 Oct 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। तीन दिन पहले यूपी कैबिनेट की बैठक में बिजली के बजाज समूह की चीनी मिलो को 1361 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दे दी गई। राशि अवमुक्त हो गई है। थानाभवन चीनी मिल को 150 करोड़ रुपये मिले हैं। सोमवार को किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। उधर, 29 अक्तूबर को शुरू होने वाले थानाभवन चीनी मिल के पेराई सत्र के मद्देनजर खरीद केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू हो गई है। शुक्रवार तक मिल के 61 खरीद केंद्रों में 5500 क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है।
जिले में इस बार बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र सबसे पहले शुरू होगा। शुरू होने वाले पेराई सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी है। थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि प्राप्त हुए 150 करोड़ रुपये की धनराशि गन्ना समितियों को एडवाइस भेजी जा रही है। सोमवार को थानाभवन चीनी मिल के किसानों के खातो में धनराशि पहुंच जाएगी। उनका कहना है कि थानाभवन चीनी मिल पर 193 करोड़ रुपये बकाया है। 150 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में जाने के बाद मिल पर 43 करोड़ रुपये अवशेष रह जाएंगे।
29 अक्तूबर को थानाभवन मिल पर होगा धरना
शामली। भाकियू टिकैत गुट के नेता धीरज सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने पर थानाभवन चीनी मिल पर रविवार को किसांनों का धरना होगा। धरने में किसानों से पहुंचने का अनुरोध किया गया है। विभिन्न गांवों में भी जनसंपर्क कर धरने को सफल बनाने की अपील की जा रही है। संवाद