{"_id":"6191502db5d73e3b690ac4ba","slug":"bahujan-uday-abhiyan-launched-in-village-sulfa-shamli-news-mrt5648283110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सल्फा में बहुजन उदय अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सल्फा में बहुजन उदय अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। ब्लॉक के गांव सल्फा में रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा हरिजन बस्ती में प्रदीप के आवास पर जिला शामली के बहुजन उदय अभियान की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने सात नवंबर 2021 को थानाभवन में हुई परिवर्तन संदेश रैली में बहुजन उदय अभियान के आगाज की घोषणा की थी। इस अभियान के तहत हर रविवार सभी जिलों में पिछड़े समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि हर रविवार को जिले में वरिष्ठ, युवा, महिला और रालोद के पदाधिकारी गांवों व कस्बों में जाकर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं, उन्हें तत्काल जिम्मेदारी दी जाएगी। उन नए लोगों को विभिन्न प्रकोष्ठों में तैनात किया जाएगा।
रालोद नेता बिजेंद्र प्रधान ने कहा प्रदेश के हर बूथ से लेकर जिला तक पिछड़ा वर्ग को पार्टी से सम्मानित पदों पर स्थापित करना है। अध्यक्षता प्रधान गंगाराम ने की। मौके पर रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहन बेदी, रालोद के पंचायत राज के शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र मलिक, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन वाल्मीकि, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, हुरमजपुर के प्रधान बिजेंद्र जावला, पंकज सरोहा, गांव सल्फा के अनिल, उत्तर, जग्गु आदि मौजूद रहे।