फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baghpat administration got four accounts frozen

Shamli News: बागपत प्रशासन ने चार खाते कराए फ्रीज

Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Baghpat administration got four accounts frozen
शामली। एनएचएआई के खाते से 4.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस और प्रशासन की अभी तक की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। मामले का पता चलने पर प्रशासन ने बैंक के चार खाते फ्रीज करा दिए। तीन लाख से अधिक रुपये होल्ड कराए हैं। जांच में सामने आया है कि रुद्रपुर के इंडसइंड बैंक के अधिकारियों ने नानकसर इंफ्रा नामक कंपनी के खातों में रुपये ट्रांसफर करने से पूर्व हस्ताक्षरों का मिलान करना मुनासिब नहीं समझा वहीं इतनी बड़ी राशि होने के बावजूद बागपत के परियोजना निदेशक और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से भी कॉल कर रुपयों की जानकारी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि शामली जिले में दिल्ली-देहरादून हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। जिसके प्रतिकर विवरण के लिए संयुक्त खाता इंडसइंड बैंक गढ़ रोड मेरठ में सक्षम प्राधिकारी एवं परियोजना निदेशक के नाम से संचालित है। उक्त खातों से प्रभावित भू स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों अधिकारियों के फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर चार बार में चार करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि नानकसर इंफ्रा के नाम से रुद्रपुर के इंडसइंड बैंक से अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। नानकसर इंफ्रा और रुद्रपुर के इंडसइंड बैंक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में रुद्रपुर के बैंक अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पूर्व उन्होंने दोनों में से किसी भी अधिकारी से नहीं पूछा। दूसरा, 31 अगस्त को ही चैक बैंक में भुगतान के लिए लगाया गया और 31 को ही पांच खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इस मामले में बैंक अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में रुद्रपुर प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। वहां पर भी अलग से टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
- चेकों की डुप्लीकेट कापी बनाकर किया खेल
पुलिस के अनुसार, पता चला है कि बैंक और कंपनी के अधिकारियों ने चेकों की डुप्लीकेट कापी बनाकर खेल किया है। रुद्रपुर में एनएचएआई के अधिकारियों की समीक्षा के दौरान धोखाधड़ी का पता विभागीय अधिकारियों को लगा था। एक चैक शामली प्रशासन के पास भी पहुंचा है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

- राष्ट्रीयकृत बैंकों से लेनदेन को कहा गया
एडीएम का कहना है कि एनएचएआई के अधिकारियों को धोखाधड़ी से बचने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से ही लेनदेन करने को कहा गया है। क्योंकि प्राइवेट बैंकों में कई बार कुछ कर्मचारी धोखाधड़ी करते हैं। जिसके कारण विभाग को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed