{"_id":"5e580ad78ebc3ef3fb65f8b5","slug":"backward-district-only-22-percent-recovery-in-farmer-installment-scheme-shamli-news-mrt4711727161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान किस्त योजना में पिछड़ा जिला, सिर्फ 22 प्रतिशत वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान किस्त योजना में पिछड़ा जिला, सिर्फ 22 प्रतिशत वसूली
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी बिजली के घरेलू-नलकूप उपभोक्ताओं को बिलों में ब्याज की शत प्रतिशत छूट दो दिन शेष है, जो 29 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। उपभोक्ताओं को योजना समाप्त होने के उपरांत सरचार्ज की छूट का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं किसान किस्त योजना में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो पाई है।
पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में आसान किस्त और किसान योजना लागू की। दोनों योजना की अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित है। आसान किस्त योजना में 54 हजार 573 उपभोक्ताओं पर 42 करोड़ 02 लाख रुपये बकाया है। योजना के तहत 36 हजार 813 पंजीकरण हो पाया है। पंजीकरण के बाद बकायादारों से 33 करोड़ 22 लाख की वसूली हो पाई। वसूली का लक्ष्य 67.45 प्रतिशत पूरा हो पाया है। वहीं, किसान किस्त योजना में 28 हजार 963 उपभोक्ताओं पर 92 करोड़ 83 लाख रुपये बकाया है। योजना में 6 हजार 619 पंजीकरण हो पाया है। योजना के तहत के 11 करोड़ 23 लाख की वसूली हुई है। योजना में मात्र वसूली की 22.83 प्रतिशत वसूली हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने पंजीकरण के बाद मासिक किस्त ना जमा की हो, वे तत्काल अपनी किस्त इसी माह जमा करे, अन्यथा छूट खत्म हो जाएगी।
आसान किस्त योजना का आंकड़ा
- कुल उपभोक्ता उपभोक्ताओं पर बकाया धनराशि वसूली रुपयों में
54 हजार 573 42 करोड़ 02 लाख रुपये 33 करोड़ 22 लाख
योजना की वसूली प्रतिशत 67.45 प्रतिशत
किसान किस्त योजना का आंकड़ा
कुल उपभोक्ता उपभोक्ताओं पर बकाया धनराशि वसूली धनराशि
28 हजार 963 92 करोड़ 83 लाख रुपये 11 करोड़ 23 लाख रुपये
वसूली प्रतिशत 22.83 प्रतिशत