फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   babu singh kuswah

मुझे साजिश के तहत जेल भिजवाया गया : कुशवाहा

Thu, 26 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 26 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
babu singh kuswah
शामली जन अधिकार मंच के कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारंभ करते पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
शामली में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अति पिछड़े और दलितों का प्रदेश में उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने लंबे समय तक पिछड़े वर्गों के हित में कार्य किए, लेकिन साजिश के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया गया। 
विज्ञापन

जन अधिकार मंच के तत्वावधान में जन संपर्क यात्रा लेकर निकले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा बुधवार को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए शामली पहुंचे। यहां माजरा रोड पर देव गार्डन में फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कहा कि जितने भी पीड़ित वर्ग हैं, वह एक मंच पर आकर आबादी के हिसाब से प्रदेश की शासन सत्ता के जन अधिकार मंच के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


मैंने 32 साल तक बसपा में रहकर शोषित वर्ग के हित में कार्य किए। जब हमने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत, डीसीबी, नगर पालिका से लेकर तमाम सरकारी बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का काम किया, तो हमें सियासत के रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। लखनऊ में परिवार कल्याण विभाग के दो सीएमओ की हत्या करा दी गई और मुझसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने को कहा गया। दबाव बनाकर मेरा इस्तीफा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मैंने ही हत्यारों को पकड़ने की मांग उठाई, तो एनआरएचएम घोटाला चिल्लाकर सीएमओ की हत्या का केस दबा दिया गया। फिर उन्हें बेकसूर होते हुए जेल भेज दिया गया। चार साल जेल में रहने के दौरान समाज के लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। 


्रकुशवाहा ने कहा कि पिछड़ों की आबादी 54 प्रतिशत है, लेकिन उन्हें आरक्षण सिर्फ 27 प्रतिशत ही मिल रहा है। मांग है कि पिछड़ों को आबादी के हिसाब से 54 प्रतिशत आरक्षण दिलाया जाए। इस दौरान नरेश सैनी, रामनाथ सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, लालाराम सैनी, मिन्टू सैनी, योगेंद्र रुहेला, श्याम सुंदर वर्मा, गंगाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed