फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   baazaar me har taraf chaaya holi ka rang

बाजार में हर तरफ छाया होली का रंग, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

Tue, 19 Mar 2019 11:35 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 19 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
baazaar me har taraf chaaya holi ka rang
file - फोटो : amarujala
होली के पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बनी रही। रंग-गुलाल पिचकारी से लेकर किराना और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाजार में हर तरफ होली के रंग दिखाई दिए। कई स्थानों पर बच्चे एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेलते हुए दिखाई दिए। शहर में कई स्थानों पर होलिका बना दी गई है।
विज्ञापन

जिलेभर में होली का पर्व बुधवार को (आज) मनाया जाएगा। वैसे तो होली की तैयारी एक सप्ताह पहले से चल रही है, लेकिन मंगलवार को होली से पहले दिन लोग त्योहार की तैयारी में जोरशोर से लगे रहे। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने के कारण सुबह से लेकर रात तक चहल-पहल बनी रही। बाजार में वैसे तो हर तरफ होली के रंग छाए रहे, लेकिन सबसे अधिक भीड़ रंग गुलाल, पिचकारी की दुकान, किराना और मिठाई की दुकानों पर दिखाई दी। होली और इससे अगले दिन दुल्हैंडी पर दोनों दिन घरों में पकवान, मिठाई और पकड़ी आदि बनाने की परंपरा के चलते लोगों ने पहले ही तैयारी करते हुए दुकानों से सामान खरीदकर जुटा लिया है। इसके अलावा रेडिमेड व कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो सामान्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को बाजार गुलजार नजर आए। किराना व्यापारी सतीश कुमार ने बताया कि होली पर महंगाई के चलते उम्मीद के मुताबिक बिक्री तो नहीं हुई, लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले ग्राहकों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


पूजन के लिए होलिका बनाई
शामली। बुधवार को सुबह से ही होलिका का पूजन शुरू हो जाएगा। महिलाएं अपने बच्चों के साथ होलिका का पूजन कर घर में सुख समृद्धि की कामना करती शहर में बीच की आल, नाला पटरी, वीवी इंटर कालेज रोड, गणेश चौक, कांबोज कालोनी समेत अनेक स्थानों पर युवाओं ने लकड़ी इकट्ठी कर होलिका बनाई है। बुुधवार देर रात को विधि विधान के साथ होलिका का दहन किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली मनाने मुंबई से पहुंचा परिवार
शामली। मुंबई की इशिता जैन और मिलनचंद जैन, तक्ष जैन अपने परिवार के साथ होली मनाने हर साल अपने परिवार के साथ शामली में होली मनाने के लिए आते हैं। उनका कहना है कि अपने परिवार में त्योहार मनाने का जो आनंद है, वह कहीं नहीं है। तीन पीढ़ी एक साथ त्योहार मनाती है। इससे बच्चों में पारिवारिक एकता और संस्कार आते हैं। वहीं, नौकरी की भागदौड़ भरी जिंदगी से परिवार के संग कुछ समय बिताने से एक नई ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed