फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   baar association ki navgathit karyakaarini ko shapt dilaai

बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई 

Sat, 05 Jan 2019 11:04 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 05 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
baar association ki navgathit karyakaarini ko shapt dilaai
file - फोटो : amarujala
बार भवन कैराना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण सिंह, जिला जज अलका श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विपिन कुमार, एडीजे रजत वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज मंगल यादव और सिविल जज सीनियर डिविजन रजनीश मोहन वर्मा का अधिवक्ताओं ने स्वागत और सम्मान किया। इसके पश्चात एल्डर कमेटी के चेयरमैन शमीम अहमद अल्वी, सदस्य के शर्मा और सिदकराम द्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। एल्डर कमेटी द्वारा अध्यक्ष पद पर राम कुमार वशिष्ठ, महासचिव पद पर चौधरी नसीम अहमद, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमार चौहान, सह सचिव प्रशासनिक प्रदीप शर्मा, सह सचिव पुस्तकालय विनोद कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ सदस्य पद पर विरेंद्र चौहान व जयपाल सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर पंकज सैनी, रिजवान, इमरान अहमद को शपथ दिलाई गई। मौके पर पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, राशिद अली चौहान, सरवेज जंग, बाबू इंतजार अहमद, शगुन मित्तल, नीरज चौहान, प्रमोद चौहान, ब्रह्मपाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed