फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Azad Samaj Party honored workers

..आजाद समाज पार्टी की कार्यकारिणी का गठन

Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party honored workers
कैराना में आजाद समाज पार्टी के नियुक्त किए गये पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र सौपते पार्टी जिलाध् - फोटो : SHAMLI
आजाद समाज पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

कैराना। आजाद समाज पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष द्वारा अलग-अलग पदों पर नियुक्त कर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को गांव मन्ना माजरा के सामने मिनी ब्रेक प्वाइंट पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नीटू गौतम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष नीटू गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी किसी भी निर्दोष व गरीब मजलूम के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सोनू कुमार सभासद को कैराना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, चौधरी नदीम हसन को जिला उपाध्यक्ष, आरिफ उर्फ भूरा कैराना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, डॉक्टर उम्रशाद को जिला महासचिव नियुक्त किया गया हैं। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी नासिर चौधरी, भीम आर्मी के कार्यकर्ता गौरव, अकबर अली, रोहित कुमार, राकिब चौधरी, सादिक व शाहरुख सैफी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed