फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayushman Bharat Day organized at Devasthali Vidyapeeth

देवस्थली विद्यापीठ में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन

Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Day organized at Devasthali Vidyapeeth
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के ग्राम हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कालेज में प्रेमकुल मिशन में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू र्हुई थी। योजना का लक्ष्य भारत में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। इन 10 करोड़ परिवारों में ग्रामीण क्षेत्रों के आठ करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ परिवार शामिल हैं। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है। प्रेमकुल मिशन कि संस्थापक पिंकी पंवार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में इलाज को कवर करने के लिए 1,300 से भी अधिक पैकेज हैं। जिसमें कैंसर सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, हृदय संबंधी सर्जरी, न्यूरो (मस्तिष्क) सर्जरी, रीढ़ की सर्जरी, दंत सर्जरी, आंखों की सर्जरी और एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे विशेष परीक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन

देवस्थली गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत कोविड-19 की मुफ्त जांच और इलाज उपलब्ध है। लाभार्थी इस योजना का लाभ पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक या निजी सूचीबद्ध अस्पताल में उठा सकते हैं। कार्यक्रम में नरेंद्र, ज्योति, प्रियंका, शैली, रूबी, शताक्षी, शिवम, अनिकेत, विकास वर्मा, अपूर्वा, रश्मि, राकेश, संदीप, कपिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed