फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayushman beneficiaries will get better facilities in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान के लाभार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ayushman beneficiaries will get better facilities in government hospitals
सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान के लाभार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

शामली। शासन ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए प्राथमिकता से उपचार करने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक को लाभार्थियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि शासन ने चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों की तरफ आकर्षित करने और अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों में से आयुष्मान के लाभार्थी की पहचान करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी में आयुष्मान के लाभार्थियों के लिए ओपीडी में पर्चा बनाने के लिए अलग से काउंटर उपलब्ध कराया जाएगा। इस काउंटर पर गोल्डन या प्लास्टिक कार्ड दिखाने पर प्राथमिकता से ओपीडी स्लिप दी जाएगी। अगर किसी लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड नहीं हो तो उनका तत्काल गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इमरजेंसी या इंडोर भर्ती की पर्ची पर आयुष्मान लाभार्थी की हां या नहीं प्रिंट कराया जाएगा। इसके अलावा योजना के लाभार्थियों के लिए अलग से वार्ड स्थापित किया जाएगा। इस वार्ड का निर्माण रोगी कल्याण समिति में उपलब्ध बजट से किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि शासन के आदेशों के अनुपालन के लिए जनपद की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधीक्षकों और बीपीएम को पत्र भेजकर आयुष्मान के लाभार्थियों को इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed