फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayush Malik Conversion Case: Raids conducted in Meerut, Delhi, and Muzaffarnagar

आयुष मलिक धर्मांतरण: मेरठ, दिल्ली व मुजफ्फरनगर में दबिश, आरोपियों से जुड़ा व्यक्ति हिरासत में लिया, जांच जारी

Tue, 16 Jun 2026 10:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 16 Jun 2026 10:25 PM IST
सार

Shamli News: शामली के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस उसकी पत्नी बताई गई चांदनी कुरैशी समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।  

विज्ञापन
Ayush Malik Conversion Case: Raids conducted in Meerut, Delhi, and Muzaffarnagar
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया, जबकि वांछित आरोपियों की तलाश में मेरठ, दिल्ली और मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

एसआईटी, शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। पुलिस को आशंका है कि वांछित आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने मामले से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे कई घंटे तक पूछताछ की। जांच से जुड़े पहलुओं पर उससे जानकारी जुटाई गई। पुलिस पूछताछ में मिले तथ्यों का सत्यापन भी कर रही है।
 
विज्ञापन

उधर, वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने मंगलवार को मेरठ, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं।
 

इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।

ये भी देखें...
Meerut: नौचंदी मेले की आज आखिरी रात, बुधवार से हटनी शुरू हो जाएंगी दुकानें और झूले; बिजली सप्लाई भी होगी बंद




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed