शामली। वीवी इंटर कालेज शामली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता कर्मवीर सिंह ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।
उन्होंने बताया कि आज सोशल साइट्स के माध्यम से साइबर क्राइम किया जा रहा है। इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि आज जिस तरीके से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। प्रधानाचार्य एसके आर्य और डॉ. मनोज शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रदीप आर्य, गुरदास सिंह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप पंवार, संदीप मित्तल, मनु कर्णवाल, राजीव गोयल, सुशील, शशिकांत, विनय, श्रवण, गोविंद, निखिल, तरुण, पुनीत, पारस, निखिल आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी इन्टर कॉलेज आयोजित कार्यशाला में छात्रो को जानकारी देते साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर स?- फोटो : SHAMLI