{"_id":"6b80bdff1dc9eed8e908a27e35444d8c","slug":"awakened-health-department-published-the-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही जागा स्वास्थ्य विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही जागा स्वास्थ्य विभाग
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। बुखार का प्रकोप फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला रायजादगान में चिकित्सा कैंप लगाकर मरीजों की जांच की।
मोहल्ला रायजादगान डंगडूंगरा में भीषण गर्मी और गंदगी के प्रकोप के चलते बच्चे और बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। अमर उजाला ने ‘रायजादगान में बुखार का प्रकोप’ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची।
यहां हरिजन चौपाल पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि पांच चिकित्सकों की टीम मोहल्ले में भेजी गई थी। वहां पर 50 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से 26 बुखार से पीड़ित मिले। 15 मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बस्ती में मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए क्षेत्रीय सभासद से फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है, जिससे अन्य मोहल्लेवासी बीमारी से बच सकें। चिकित्सक अमरेश तोमर ने बस्ती के लोगों को गंदगी से बचाव, खानपान और उबला हुआ पानी सेवन करने के लिए कहा है। टीम में डॉक्टर विवेक, डॉक्टर शेखर, डॉक्टर अमरेश और सहायक मनु कुमारी, गोपाल, पवन जैन, आनंद आदि थे।