फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awaiting approval from the government for the extension of the boundary of Kairana municipal area

कैराना नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार को शासन से मंजूरी का इंतजार

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Awaiting approval from the government for the extension of the boundary of Kairana municipal area
कैराना। दशकों से कैराना नगर पालिका क्षेत्र 5.11 वर्ग किमी के दायरे में सिमटा हुआ है। वर्ष 2020 में नगर विकास अनुभाग लखनऊ ने सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद प्रशासन ने सीमा विस्तार पर लगाई गई आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया। अब शासन से सीमा विस्तार को हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

कैराना नगर पालिका क्षेत्र की समय के साथ जनसंख्या वृद्धि होने पर बाहरी इलाकों में बस्तियां बसने लगी। पालिका क्षेत्र में पेयजल, सड़कें, नालियां, साफ-सफाई, प्रकाश आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की नगर पालिका की जिम्मेदारी है। लेकिन हदूद से बाहर बसी नई बस्तियों में कोई सुविधा नहीं दी जाती। पिछले कई सालों से नगर पालिका के सीमा विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। नवंबर 2020 में नगर विकास अनुभाग ने कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना भी जारी कर दी थी। जिसके बाद आर्युपरी देहात बस्ती से सीमा विस्तार पर आपत्ति की गई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रशासन ने सीमा विस्तार पर की गई आपत्ति का भी निस्तारण कराकर सीमा विस्तार की फाइल लखनऊ शासन को भेज दी थी। अब कभी भी शासन कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को अमलीजामा पहना सकता है। सीमा विस्तार के बाद कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किमी से 12.52 वर्ग किमी और बढ़ कर 17.63 वर्ग किमी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये क्षेत्र होंगे शामिल, नगर पालिका से मिलेंगी सुविधाएं
कैराना पालिका से बाहर बसी बस्तियां आर्यपुरी देहात, बंजारा बस्ती, बदलूगढ़, ब्लाक कॉलोनी, इस्लाम नगर, गुलशन नगर, रझवाड़ी आदि भी कैराना नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे। जिसके बाद इन बस्तियों में नगर पालिका स्ट्रीट लाइटें, सड़के, नालियां, पेयजल, साफ-सफाई आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी/न्यायिक मजिस्ट्रेट मणि अरोरा ने बताया कि लखनऊ से आदेश आने के बाद कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार हो जाएगा। जिसके बाद बाहरी बस्तियों को सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed