फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Avoid False Weddings

शादियों में फिजूलखर्ची से बचें

Tue, 25 Apr 2017 12:26 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Avoid False Weddings
Invocation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। मदरसा दारुल उल उलूम में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन किया गया। इस मौके पर 39 छात्रों को मौलवियत, हाफिज, और मुफ्ती की डिग्री दी गई। इस दौरान दहेज प्रथा, शादी विवाह में खर्च और समाज में फैल रही बुराई को रोकने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


मदरसा दारुल उल उलूम में बुखारी शरीफ का आगाज कारी सुहैल ने तिलावत-ए कुरान से किया। मदरसे का तराना मोहम्मद शादाब ने पढ़ा। इस मौके पर मदरसे के 17 बच्चों को मौलवियत, 19 बच्चों को मुफ्ती और तीन बच्चों को हाफिज की डिग्री देकर दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर हदीस का आखरी दर्स शेखुल हदीस मौलाना यामीन साहब ने दिया।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष डॉ. मौलाना उमैर इलियासी ने कहा कि शादियों में फिजूल खर्ची से बचा जाए। आगे बढ़ने के लिए दीनी और दुनियावी तालीम जरूरी है। उन्होंने समाज में फैल रही बुराइयों के लिए समाज में तालीम की कमी को जिम्मेदार बताया और लोगों से अपने बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती अब्दुल्ला गुजराती ने जलालाबाद, थानाभवन, झिंझाना, गंगोह, नानौता और देवबंद के उलेमा ए दीन की तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना शौकत ने और संचालन मौलाना वासिफ ने किया। 


कार्यक्रम के दौरान मौलाना हबीबुल्ला मदनी, सैयद वजाहत खां, मौलाना अशफाक, मौलाना नजर, मौलाना डॉ. जमालुद्दीन, मुफ्ती इमरान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद राशिद, कारी नियाज, काजी तारिक, जीशान अहमद काजमी और मौलाना सालिम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed