{"_id":"588103874f1c1b701befe448","slug":"avaidh-khanan-mein-tractor-troly-pakdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर लाई जा रही रेत से लदी ट्रालियां पकड़ीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन कर लाई जा रही रेत से लदी ट्रालियां पकड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़ी ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। तमाम बंदिशों के बावजूद रेत खनन माफिया यमुना नदी का सीना चीरने से बाज नहीं आ रहे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामौर मार्ग पर रेत से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं, जबकि रेत माफिया मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन चल रहा है। एनजीटी ने अवैध रेत खनन बंद कराने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं, तो अवैध खनन को लेकर सीबीआई जांच भी चल रही है। इसके बावजूद यमुना नदी से अवैध रेत खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कैराना कोतवाली पुलिस ने मामौर सहपत मार्ग पर छापा मारा।
इस दौरान रेत से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पक़ड़ा गया, जबकि चालक और खनन माफिया मौके से फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस थाने ले आई, जिसके बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों के अज्ञात चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व शामली में एसडीएम ने अवैध खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे 11 ट्रक और 5 ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं थी। उससे पूर्व भी कई बार अवैध खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे वाहन पकड़े जाते रहे हैं, इसके बावजूद यमुना नदी से अवैध रेत खनन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।