फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Authority's bulldozer runs in three illegal colonies

Shamli News: तीन अवैध कॉलोनियो मेंं चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Fri, 19 Jan 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 19 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Authority's bulldozer runs in three illegal colonies
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने पुलिस बल को साथ लेकर तीन अवैध कॉलोनियों में जेसीबी चलाकर प्लाटों की बनाई गई चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। वहीं अफसरों की कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों के संचालको में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सौ से ज्यादा कॉलोनियां अवैध हैं। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने तीन साल पहले अवैध कॉलोनी बनाने वालों को नोटिस दिया था। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता भरत पाल, अवर अभियंता अमरीश चौहान, थाना आदर्श मंडी पुलिस को लेकर शहर के भैंसवाल रोड पर पहुंचे। यहां अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। बाद में प्राधिकरण की टीम ने किरोड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी की सीसी रोड को ध्वस्त किया। इसके बाद प्राधिकरण टीम ने अटल विहार कॉलोनी में अवैध प्लाटों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अवर अभियंता अम्बरीश चौहान ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed