फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempted theft in temple, incident caught on CCTV camera

मंदिर में चोरी का प्रयास, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 09 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in temple, incident caught on CCTV camera
शामली, कांधला। मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़ने में विफल होने पर बदमाश ने शिवलिंग के ऊपर पैर रखकर घंटे को उताराने का असफल प्रयास किया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जसाला के मजरे फजलपुर में स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग स्थापित है। शनिवार देर शाम पुजारी की नजर मंदिर में रखे दानपात्र पर गई तो उस पर निशान देखकर उसने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो एक चोर मंदिर में लगे दानपात्र को तोड़ने की कोशिश करता हुआ नजर आया। काफी प्रयास करने के बाद जब चोर दानपात्र को नहीं तोड़ पाया तो उसकी नजर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई। उसने सीसीटीवी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कैमरा ऊंचाई पर होने के कारण उसका हाथ वहां नहीं पहुंच पाया। बाद में बदमाश ने शिवलिंग के ऊपर पैर रखकर मंदिर में लगे घंटे को उतारने का प्रयास किया। काफी देर तक मशक्कत के बाद जब वह कामयाब नहीं हुआ तो वह वापस लौट गया।
विज्ञापन

इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और थाने में तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को क्षेत्र का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed