{"_id":"5fcbd8a38ebc3ecfce53b622","slug":"attempted-robbery-from-saraf-crooks-ran-away-by-firing-shamli-news-mrt51426146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से लूट की कोशिश, फायरिंग कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से लूट की कोशिश, फायरिंग कर भागे बदमाश
विज्ञापन
शामली गेंदामल मार्किट स्थित ज्वैलर्स की दुकान में घटना की जानकारी लेते एसपी सुकीर्ति माधव व सीओ ?
- फोटो : SHAMLI
सराफ से लूट की कोशिश, फायरिंग कर भागे बदमाश
शामली। शहर कोतवाली के निकट गेंदामल मार्केट में शनिवार शाम को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर दुकान में घुसकर सराफ से लूट की कोशिश की। सराफ के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर व्यापारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और सरेशाम हुई घटना पर रोष व्यक्त किया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
शहर के मंडी गांधीगंज निवासी सुभाष गोयल की मंडी जवाहरगंज गेंदामल मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान है। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे सुभाष गोयल और उनका पुत्र मनीष दुकान पर बैठे थे। उनका नौकर संजीव निवासी बधेव किसी काम से गया था। उसी समय मंडी की तरफ से बाइक पर आए तीन बदमाश पहुंचे। दो बदमाश दुकान के अंदर घुस गए, जबकि एक बदमाश बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा। ज्वेलर्स के मुताबिक दुकान में घुसे दो बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और दुकान की लाइट बंद कर दी। बदमाशों ने उसने थैला व सामान देने को कहा। उन्होंने कोई थैला या कोई सामान न होने की बात कही, तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए सामान देने को कहा। इस दौरान शोरशराबा हुआ तो उसी समय नौकर आ गया। इसके बाद बदमाश हड़बड़ा गए और तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश अपनी बाइक से नेहरू मार्केट की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना मिलते ही उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल और जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, आशु गर्ग, संजय गोयल समेत व्यापारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। व्यापारियों ने सरेशाम हुई घटना पर रोष व्यक्त किया। एसपी सुकीर्ति माधव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर पुलिस को बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
22 से 25 साल उम्र, फेस मास्क नहीं था
शामली। व्यापारी मनीष गोयल ने बताया कि तीनों बदमाशों की उम्र 22 से 25 साल के थे। उन्होंने फेस मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। उनकी बोलचाल भी लोकल ही लग रही थी। उनका कहना है कि उन्होंने बदमाशों को बाइक पर आते हुए नहीं देखा। उन्होंने बदमाशों को नेहरू मार्केट की तरफ को भागते हुए देखा है।
विज्ञापन
तीन बजे बंद हो गया दुकान का सीसीटीवी कैमरा
शामली। घटना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनी चाही, तो पता चला कि वह शाम को तीन बजे से बंद था। व्यापारी का कहना था कि भूल से कैमरे का स्विच बंद हो गया और इसका उन्हें पता नहीं चल सका। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसके बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी की तो मार्केट में किसी दुकान के बाहर कैमरा लगा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस नेहरू मार्केट में दुकानों के बाहर लगे कैमरों को खंगाल रही है।