फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to pull the girl, strangled on protest

बालिका को खींचने की कोशिश, विरोध पर गला दबाया

Sat, 03 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to pull the girl, strangled on protest
चौसाना। क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों ने दस वर्षीय बालिका को खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर बालिका से मारपीट की और गला भी दबा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर स्थित गांव में एक बालिका शुक्रवार दोपहर दुकान से घर जा रही थी। उसके चाचा ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तयेरे-चचेरे भाइयों सावेज और दानिश ने उसकी भतीजी को रोक लिया। उसे खेत में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके पिता के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की गई। चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे
चौसाना। बालिका को खींचने की कोशिश और जान से मारने के मामले में आरोपियों के परिजन पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। एक आरोपी का पिता गांव का प्रधान रह चुका है। दूसरे आरोपी के पिता पर कुछ दिन पूर्व ही लाइसेंसी शस्त्र लहराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लाइसेंस को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed