{"_id":"656a2ee997d8014bff02ce44","slug":"attempt-to-murder-woman-gave-divorce-shamli-news-c-26-1-sal1001-12700-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला की हत्या का प्रयास, तलाक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला की हत्या का प्रयास, तलाक दिया
Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैराना। महिला ने अपने पति पर गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या करने के प्रयास करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जलालाबाद के मोहल्ला मंडी भास्करगंज निवासी रूबीना ने एसपी के आदेश पर स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति के निधन के बाद दो सितंबर 2022 को उसकी दूसरी शादी मोहल्ला सुंदरनगर कैराना निवासी मो. खुर्शीद से हुई थी। पति ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर उसका उत्पीड़न किया। आरोप है कि 15 नवंबर को पति ने बच्चों की लड़ाई का बहना बनाकर उसके साथ में मारपीट की तथा गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद परिजन ने परिजनों के सामने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।