फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to kill woman for dowry

दहेज के लिए महिला को जान से मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman for dowry
कांधला (शामली)। गांव सुन्ना निवासी महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी शमशाद ने अपनी पुत्री वाजिदा की शादी कई वर्ष पूर्व जनपद बागपत के थाना दोघट क्षेत्र के गांव भड़ल निवासी फरमान पुत्र नवाब से की थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति फरमान और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति फरमान, सास मुनाजका, जेठ मोनी, ननद आरजू, जेठानी फातिमा, ससुर नवाब व फुरकान ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed